जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सरगुजा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत पदक

 


खोरधा (ओडिशा)। ओडिशा के खोरधा स्थित KT Global School में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में सरगुजा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।


30 मई से 3 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि 50 से अधिक तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरियों ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 30 से अधिक खिलाड़ी एवं 8 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 12 रजत एवं 11 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक अपने नाम किए।


सरगुजा जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—


🥈 शौर्य वर्धन सिंह — रजत पदक

🥈🥈 संगीता सिंह — 2 रजत पदक

👏 आयुष सारथी — शानदार प्रदर्शन

👏 विशेष सोनपाकर — शानदार प्रदर्शन

👏 नूपुर शांडिल्य — शानदार प्रदर्शन


इन खिलाड़ियों को कोच सरवर एक्का के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि से सरगुजा जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है तथा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।


छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, सचिव आकाश गुरुदीवान एवं कोषाध्यक्ष प्रभात साहू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


वहीं सरगुजा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी, सचिव सरवर एक्का, कोषाध्यक्ष वर्षा गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन श्रीवास्तव तथा सदस्य स्वाति राजवाड़े, लकी ठाकुर, गन्नू खत्री, खेलावन दास, सोनिया सिंह एवं अमन जेनिश लकड़ा ने भी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए निरंतर प्रगति और सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।


सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सरगुजा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post