अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 35 पाव देशी शराब जब्त

 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़


जांजगीर, 5 जून 2026
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाजार पारा क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी लाल यादव (45 वर्ष), पिता चिंताराम यादव, निवासी बाजार पारा, जांजगीर को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली जांजगीर), सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, नीतीश विश्वकर्मा तथा हजारी लाल मेरसा का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे और शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post