₹35,510 नकद 10मोटरसाइकिल सहित 8 जुआरी गिरफ्तार,

 रघु साहू 

जिला ब्यूरो चीफ 

जांजगीर चांपा 







 जांजगीर-चांपा जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में 2 जून 2026 की देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम गोधना में दबिश देकर 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹35,510 नकद, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन तथा ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुनीराम बजारे, निवासी केरा

कमल चंद्रा, निवासी चिकनीडीह, थाना अहगांव, जिला सारंगढ़

मानिक राम यादव, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण

कमलेश्वर साहू, निवासी बिर्रा

जितेंद्र कुर्रे, निवासी कोडाभाट, थाना पामगढ़

रामलाल रत्नाकर, निवासी खपरीडीह, थाना नवागढ़

गोरेलाल साहू, निवासी ससहा, थाना पामगढ़

शिवकुमार कश्यप, निवासी कोसला, थाना पामगढ़

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़ तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



रघु साहू 

जिला ब्यूरो चीफ 

जांजगीर चांपा

Post a Comment

Previous Post Next Post