रघु साहू
जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा, 4 जून 2026। आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में जिला जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पहली कार्रवाई
दिनांक 03 जून 2026 को आबकारी वृत्त जांजगीर की टीम ने ग्राम कापन में आरोपी संतोष वर्मा (37 वर्ष), पिता सुंदरलाल वर्मा, निवासी कापन, थाना जांजगीर के रिहायशी मकान से 6.12 लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
दूसरी कार्रवाई
इसी दिन ग्राम बनारी डेरा, वार्ड क्रमांक 01 में आरोपी अजय गोंड (19 वर्ष), पिता सीताराम, निवासी बनारी डेरा के मकान से 16.60 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तीसरी कार्रवाई
दिनांक 04 जून 2026 को ग्राम बनारी मुख्य मार्ग के पास आरोपी दिनेश धोबी (26 वर्ष), पिता दुकाल धोबी, निवासी कापन के कब्जे से 7 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
चौथी कार्रवाई
उसी दिन ग्राम बनारी मुख्य मार्ग के पास आरोपी प्रजाराम वर्मा (60 वर्ष), पिता खुरशाल वर्मा, निवासी कापन के कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक युवरेश कुमार, मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा, विमल सनाद्य तथा आरक्षक गीता कमल और चंद्रभूषण तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

