मात्र तीन महीने में पानी टँकी निर्माण का आदेश कैसे.....





 रघुसाहू रिपोर्टर

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़

9340529317

  

जांजगीर चाम्पा- जिले के बलौदा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसन्तपुर भाठापारा में केंद्र सरकार की योजना के तहत भरी बरसात में विशाल पानी टँकी का निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण पूरे गांव में नल की कनेक्शन देने के लिए सड़क के किनारे की खोदाई की जा रही हैं ताकि पाइप व कनेक्शन पत्येक घर पहुँच सके ये बात तो ठीक है लेकिन कनेक्शन व पाइप डालने के लिए सैकड़ो जगह ड्रिल मशीन से रोड को काट काटकर कनेक्शन देने के कारण मुख्य  सड़क बुरी तरह कमजो होने की संभावना है क्योंकि एक ओर रोड किनारे की खुदाई दूसरी ओर रोड को जगह जगह काटने से स्वाभाविक है सड़क की हालत दयनीय होगी ही। वही भरी बरसात में पानी टँकी का निर्माण किये जाने से कार्य तो काफी तीव्र गति से चल रही हैं लेकिन किसी को क्वांटिटी, क्वालिटी अथवा गुणवत्ता से कोई मतलब व लेना देना नही है वही स्कूल का प्रांगण भी किचड़ से तथपथ हो चुका है।  अब देखना ये है कि केंद्र सरकार की यह योजना कहा तक सफल होती हैं क्योंकि पत्येक कनेक्शन धारी परिवार को पानी का बिल भी तो देना पड़ेगा । यहाँ की खास बात तो ये हैं कि जो भी निर्माण कार्य भवन आदि बनता हैं उसकी गुडवत्ता बहुत खराब होती हैं परन्तु यहाँ किसी को कोई मतलब नही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post