भुवनेश्वर यादव के जिला बदर के लिए आवेदन अग्रेषित

 


रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना नवागढ़ क्षेत्र के भुनेश्वर केशरवानी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर-चांपा को अग्रेषित किया गया है।

भुनेश्वर केशरवानी पर क्षेत्र में लोगों को डरा-धमकाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, बलवा एवं शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ था।

बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का पुलिस ने विस्तृत परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि उसकी गतिविधियां सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा के लिए निरंतर चुनौती बनी हुई हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए भुनेश्वर केशरवानी को जिला बदर किए जाने हेतु समस्त तथ्यों एवं आपराधिक विवरणों सहित विस्तृत प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को भेजा गया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस का अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post