जिला.... सूरजपुर छत्तीसगढ़ !
जिला...संवाददाता सुरेंद्र साहू!
विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सह सचिव आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कारर्पोरेशन द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर नियंत्रण कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में कलेक्टर सूरजपुर श्री गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी पी. एल.नायक जिला आबकारी उपयुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत 17/ 9/ 2021 को थाना बिश्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खोपा थाना बिश्रामपुर निवासी वीरेंद्र राजवाड़े पिता लखन राजवाड़े उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 91.8 लीटर अवैध मध्य प्रदेश के मदिरा एवं ग्राम खोपा थाना बिश्रामपुर के लखन राम पिता बैजू राम उम्र 58 वर्ष जाति रजवार कब्जे से 95. 580 लीटर लीटर मध्य प्रदेश राज्य की गोवा एवं ग्राम दतिया थाना बिश्रामपुर निवासी संतोष जयसवाल पिता गंगाराम जयसवाल उम्र 40 वर्ष जाति कलार के कब्जे से 9.3 लीटर विदेशी शराब जप्त कर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) 36 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया !
उक्त कारवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर सुश्री शशि कला पैकरा सहायक, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा, संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा, अआबकारी उप निरीक्षक सूरजपुर श्रीमती सपना सिन्हा, आबकारी निरीक्षक श्री टी आर केहरी,मुख्य आरक्षक कुमारूराम खैरवार, रमेश दुबे, अपकारी आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा, श्याम सुंदर सिंह, जयनंदन राजवाड़े,वाहन चालक कुशल प्रसाद खुटे, प्रमोद साहू, त्रिलोचन सिंह, का सक्रिय योगदान रहा।

Post a Comment