फरसाबहार - 2 करोड़ रोजगार का वादा निकला जुमला, पकौड़ा तल कर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


आज दिनांक 17/9/2021 को प्रदेश युवा कांग्रेस, जशपुर जिला अध्यक्ष रवि शर्मा जी के निर्देशानुसार ब्लाक फरसाबहार युवा  कांग्रेस ने ब्लाक फरसाबहार मे राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पकोडा तल कर मनाया देश मे लगातार बढती बेरोजगारी से शिक्षित युवाओं के पास काम नही बचा है  जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर अमर कुमार सोनी ने कहा देश मे युवाओ से साल मे 2 करोड़ लोगो को रोजगार देने का वादा जुमला साबित हो रहा है ना हि 2 करोड़ रोजगार मिल पा रहा ना ही लोगो की नौकरियां बची है लोकसभा चुनाव मे बेरोजगारी पर बडी बडी बाते करने वाली मोदी सरकार इस विकराल समस्या पर अपनी आखे मूंद चुकी है ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस राहुल चौहान ने कहा की आज देश मे बेरोजगारी इस कदर पर बढ चुकी है कि शिक्षित युवा पकौडा तलने पर मजबूर है केंद की सरकार देश के युवाओ को छलने का कार्य किया  है..

ब्लाक युवा कांग्रेस ने इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिये फरसाबहार तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौपा इस कार्यक्रम मे कुनकुरी विधानसभा उपाध्यक्ष विनय चौहान,पिछडा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष दिपक गुप्ता, यज्ञनारायण सिंह, चंद्रशेखर चैहान, अंकित जायसवाल, विवेक जायसवाल, सुरेश नायक, गिरिश, शिवा, संजू, कुन्दन पोद्दार, अतुल, रमेश अमित, पहलाद, सरिता पैकरा, राममिलन राम और पदाधिकारी कार्यकरतागण उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post