जिला...सूरजपुर छत्तीसगढ़ !
जिला...संवाददाता सुरेंद्र साहू!
जिला सूरजपुर विकासखंड रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर की जगमेन बाई पति पवन साय देवांगन दोपहर लगभग 12:00 बजे दिन को घर में गाय एवं बैलो को पानी पिलाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में कुआं से पानी निकाल रही थी तभी कुआं मे लगा लकड़ी का बल्ली टूट जाने के कारण कुआं के नीचे गिर जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि कर्मा त्यौहार का पारन रहने के कारण घर के बाकी सदस्य घर में नहीं थे जब घर में आए तो देखा कि जगमेन देवांगन घर पर नहीं है तभी कुआं के पास जाकर देखें तो कुआं का लकड़ी टूटा हुआ था संकावश पुलिस थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस के सामने आज कुआं से लाश को निकलवा कर पंचनामा उपरांत पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर भेजा गया पी एम उपरांत शव को पुलिस के द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।


Post a Comment