जशपुर - बुधवार को किया जाएगा स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर में राज परिवार के स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव, के छोटे बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलोर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया। स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम के लिए रवाना होगा ।

जानकारी के मूताबिक स्व युद्धवीर को मंगलवार को सुबह 10 बजे चार्टर प्लेन से बैंगलौर से जशपुर लाया जाएगा। मंगलवार को दिन में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, उंसके पश्चात बुधवार को सुबह 11 बजे विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम के लिए रवाना होकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


आपको बता दें कि युद्धवीर सिंह जूदेव काफी लंबे से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए बैगलोर ले जाया गया था। लेकिन वही बैंगलोर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया। पूरे जशपुर शहर में शोक की लहर है। 

शोकाकुल

श्रीमती माधवी सिंह जूदेव,

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,

कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव



Post a Comment

Previous Post Next Post