रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिले में हो रही खाद बीज व किटनाशक की काला बाजारी रुकने का नाम नही ले रही हैं विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार ऐसे दुकानो में दबिस दी जा रही है और जांच पड़ताल करने पर कई खामियां भी पकड़ में आ रही हैं उसके बावजूद भी कालाबाजारी रुकने का नाम ही नही ले रही हैं ।जिसके कारण किसानों को आये दिन दोगुना तिगुना दामो में खाद दवाई व कृषि सामानों को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है जिसके कारण बिचौलियों की चांदी ही चांदी हैं।खासकर गाँवो के दुकानो में खाद बीज की कालाबाजारी जोरो पर चल रही हैं क्योंकि विभागीय अधिकारियों का ग्राम स्तर पर आना जाना नही के बराबर होने के कारण किसानों को उचित मूल्य से कई गुना अधिक दामो पर यूरिया डीएपी व कृषि कार्य सम्बधी दवाइयों को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है वही गरीब तबके के किसान पैसे नहीं होने के कारण उधार में ये दमन खरीद रहे है।ऐसी तारतम्य में जिला जांजगीर चाम्पा में हो रही काला बाजारी पर लगाम कसने के लिए विभाग के अधिकारियों का लगातार निरीक्षण व जांच के दौरान आज वीरू कृषि केंद्र बाराद्वार को 450 रुपये अधिक लेकर खाद बेचते हुए पकड़े जाने पर दुकान को शील कर दिया गया है।अब सभी ब्लाकों में कार्यवाही के दौरान नोटिस,जप्ती ,एफआईआर व शील की भी कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं जिले में यूरिया खाद के लिए मारा मारी मची हुई हैं जिसका फायदा उठाकर दुकानदार महंगे दामों पर इस खाद को बेच रहे है।
उपसंचालक कृषि एमआर तिग्गा ने बताया कि जिले में लगातार कार्यवाही कर रहे हैं।लापरवाही बरतने वाले कोई भी दुकानदार बक्से नही जाएंगे वीरू कृषि केंद्र बाराद्वार प्रोप्राइटर के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ यूरिया खाद को निर्धारित कीमत से 450 रुपए अधिक मूल्य पर विक्रय करते पाया गया उर्वरक गुडवत्ता नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3) का उलंघन हैं साथ ही बिना आधार कार्ड पीओएस में किसानों का बिना अंगूठा लगवाए वितरण किया जा रहा है वही लाइसेंस की छायाप्रति चस्पा नही किया गया है और नही मूल्य सूची प्रदर्शित किया गया है इस तरह के कई नियमो का उलंघन करते पाये जाने पर उक्त प्रतिष्ठान पर शीलबन्द की कार्य वही की गई ।साथ ही दो दुकान का लाइसेंस रद्द व 43 दुकानो को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।



Post a Comment