चार दिन से लापता 20 वर्षीय युवक की सड़ी गली हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी, कांसाबेल थाना इलाके की घटना



 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के कांसाबेल से लगे डंडाजोर के जंगल मे एक 20 वर्षीय युवक की सडी गली लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पाते ही पुलिस थाना कांसाबेल की टीम मौके पर पहुँच गयी साथ ही साथ इलाके के लोग भी लाश देखने भारी संख्या में जुटने लगे।

मृतक का शव सड़ जाने के कारण शिनाख्ती होने मे काफी समय तक दिक्कत आती रही लेकिन मृतक के कपड़े और सैंडिल देखने के बाद पता चला कि मृतक पोंगरो का रहने वाला है और उसका नाम तौसीफ रजा है।

थाना प्रभारी कांसाबेल बीएन शर्मा ने बताया कि मृतक बीते 4 दिनों से घर से निकला था और घर वापस नही आया था। परिजनों के द्वारा कासाबेल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही ज्ञात हो पाएगा की मौत का असली कारण क्या है।



Post a Comment

Previous Post Next Post