रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
न्यायधानी बिलासपुर सिगिट्टी पुलिस- द्वारा बड़ी कार्य वाही करते हुए भारी मात्रा मे नशीली दवा व टेबलेट जब्त किया गया है।
कार द्वारा नशीली दवाओं का जहर बेचने वाले के कार से 400 नग कोडीन युक्त सिरफ के साथ 500 नग नाइट्रा टेबलेट का जखीरा बरामद कर कार सहित युवक को पुलीस ने अपने कब्जे में ले लिया है।आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा कई दिनों से किया जा रहा था तब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा।सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक ब्यक्ति कार में नशीली टेबलेट औऱ सिरफ घुमघुमकर बेच रहा हैसाथ ही मेडिकल स्टोर में भी डिलीवर कर रहा है।इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित उस युवक को दबोच लिया गया।कर की तलाशी करने पर 400 नग कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 500 नग नशिली नाइट्रा टेबलेट जब्त कर कार्यवाही कर रही हैं ।वही पूछताछ में युवक ने अपना नाम कोनी के गतौरी निवासी अरमान खान पिता महबूब खान बताया । पुलिस ने एनडीपीएस लक्ट के तहत कार्य वाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।आरोपो गुजरात के सूरत से यह नशे का सप्लाई करता था जोकि कुछ दुकानो के साथ साथ ग्राहकों तक भी पंहुचाता था।


Post a Comment