जशपुर - तेज रफ्तार दो बाईक अनियंत्रित होकर आमने सामने जमकर टकराई, दुर्घटना में दो युवकों की मौत, बगीचा थाना इलाके की घटना

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुरनगर। बड़ी खबर बगीचा विकासखंड मुख्यालय से आ रही है जहां तहसील चौक के पास दो बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए थे और सभी की स्थिति गंभीर थी, अभी चारो युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर sdm बगीचा सुश्री आकांशा त्रिपाठी और तहसीलदार अविनाश चौहान ने ऑटो से चारो को अस्पताल भेजा। जशपुर जिले के बागीचा थानांतर्गत तहसील चौक झांपीदहरा के पास तेज सवार दो बाइक के आपस में टक्कर से इतनी भयानक घटना हुई, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक की हालात गम्भीर है जिसे अम्बिकापुर के लिए रिफर किया गया है। चार में से एक की हालात खतरे से बाहर है।

बगीचा पुलिस के द्वरा मृतक ओर घायल युवकों की परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जसपुर जिले में हर वर्ष सड़क दुर्घटना और दुर्घटना से मौत की संख्या बढ़ रही है। सड़क दुर्घटना में हो रही मौत और घायलों की संख्या को देखते हुए 1 दिन पहले ही जसपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने लोगों से अपील की थी कि सड़क नियमों का पालन करें और हेलमेट का उपयोग जरूर करें जिससे घटना पर नियंत्रण पाया जा सके, लापरवाही के परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post