रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय में स्थित कचहरी चौक जांजगीर में आज भारी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा विशाल धरना का प्रदर्शन किया गया। इस भव्य धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व जिला सयोजक की उपस्थिति रही ।प्रदेश में किसानों को खाद बीज आदि की कला बाजारी के कारण दलालो द्वारा मनमानी कीमत वसूल कर किसानों को दिया जा रहा है।जिससे छत्तीसगढ़ के गरीब किसानों को छला जा रहा है।आज किसान यूरिया जैसे खाद को हजारो रुपये में मजबूरी में खरीद कर अपने फसल को बचाने में लगा है।परन्तु शुद्धखोरो द्वारा स्टाक कर गोदामो में जमा कर मनमानी दामो पर किसानों को बेच रहे है। वही नकली कीटनाशक दवाओं की विक्री जोरो पर है परन्तु नकली होने के कारण किसानों को इसका भारी नुकसान सहन करना पड़ रहा है। इन्ही मुद्दों को लेकर आज छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा जिला मुख्यालय में भारी संख्या में लोगो व किसानों ने भारी संख्या में शामिल होकर शासन प्रशासन को जगाने की कोशिश की गई।
आज छत्तीसगढ़ में बाहरी प्रान्त के लोगो का बोलबाला बढ़ते जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो का अस्तित्व खतरे में है। वही कोरोना संक्रमण जैसे वायरस की चपेट में आने के कारण कई किसानों की आर्थिक हालात बहुत खराब है वही आज इसका फायदा उठाकर धनाढ्य व दलालो के चलते आज खाद बीज दवाई आदि की काला बाजारी के शिकार किसानों को अपने खून पसीने की पाई पाई जोड़कर इकठ्ठा किये चंद रुपयों से भी खाद बीज की कीमत नही चुका पा रहे है ऐसी स्थिति को देखते हुए इस तरह का आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया गया ।ताकि जिले में किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस धरना प्रदर्शन की देख रेख व सुरक्षा के इंतजाम में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं एसडीएम सयुक्त कलेक्टर आदि सभी अधिकारियों का दौरा पल पल में होता रहा । सुरक्षा की ब्यवस्था को देखते हुए कई मुख्य रास्तो को बंद कर दिया गया था। नेताजी चौक नहर गेट सहित उस चौक के आस पास के चारो दिशाओ के रास्ते शीलकर आम जनता के लिए अलग रास्ता बनाया गया था साथ ही शहर की सभी दुकानो को भी सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया था।

Post a Comment