जशपुर - बच्चों के भविष्य से खेल रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी- गुणवक्ता विहीन भोजन सामग्री सप्लाई कर शिक्षकों पर बना रहे दबाव

 



दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूल में  भ्रष्टाचार का खेल बड़े गहराई से खेला जा रहा है। सरकार स्कूल शिक्षा में मध्यान भोजन को लेकर राज्य में बड़े बड़े डिंग हांक रही है, लेकिन इस पर अधिकारी भ्रष्टाचार कर राज्य के सरकार की मंसूबे पर पानी फेर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब रनपुर स्कूल में एक पिकअप वाहन में स्कूल के लिये मध्यान भोजन की सामग्री आई और समन्वयक अल्बर्ट एक्का को सौंप कर दस्तखत करने को कहा गया। जबकि शिक्षकों को यह पता नहीं है कि दिए गए समान में कितनी मात्रा में आलू, तेल, और दाल बड़ी है। शिक्षकों ने नाम नहीं छापने के शर्त बताया कि पिछले बार प्याज भी मिला था लेकिन इसबार वो भी नहीं मिला शिकक्षों ने यह भी बताया कि यह समान कोई समूह सप्लाई नहीं कर रही है यह बगीचा से भेजा जा रहा है और तेल को 1 किलो का मात्रा बताया जाता है लेकिन यह पैकेट 700 ग्राम का है वहीं बच्चों को रिफाइंड तेल खिलाया जा रहा है जबकि सरकार द्वारा सरसों तेल आवंटन किया जाता है इस भ्रष्टाचार के खेल में आखिर कौन कौन संलिप्त हैं और किसके इशारे पर यह कार्य किया जा रहा है यह तो अधिकारी ही बता पाएंगे । बच्चों ने बताया कि हमलोगों को कभी भी हरी साग भाजी स्कूल में नहीं दिया जाता सिर्फ आलू और दाल ही रोज दिया जाता है जबकि मेन्यू के आधार पर सरकार खीर ,पनीर, अंकुरित चना , चावल पकंचरत्न जैसी लंबी चार्ट बना दी है लेकिन कभी ऐसा चावल सब्जी हमें नहीं मिला । इस मामले को लेकर जब हमने स्कूल के शिक्षकों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अगर हम कुछ बोल देते हैं तो हमारे ऊपर अधिकारी कार्यवाही कर परेशान करते हैं। और सबसे बड़ी बात की यहां शिक्षकों को कितनी मात्रा में खाद्य सामग्री दिया जा रहा है उसकी जानकारी और कोई लिस्ट भी नहीं दिया जा रहा है।

गुणवक्ताहीन सामग्री देख भड़के उपसरपंच

रनपुर उपसरपंच मनोज नायक ने गुनवक्तहीन खाद्य पदार्थों को देखकर नाराज हो उठे और कहा कि कल से ऐसे घटिया किस्म के सामग्री को बच्चों को नहीं खिलाना है जो तेल आमलोग नहीं खाते उसको बीईओ साहब बच्चों को खिला रहे हैं वो खुद ले जाएं अपने घर और उसका उपयोग करें । इस तरह का भ्रष्टाचार में अधिकारी संलिप्त होकर बच्चों के स्वस्थ शरीर से खिलवाड़ कर रहे हैं अगर कोई बच्चा बीमार हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ।   

मणि राम यादव बीइओ बगीचा

मुझे जानकारी नहीं है तेल की मात्रा कम है या कैसा तेल है समूह सप्लाई कर रही है मैं दिखवा लूँगा ।



Post a Comment

Previous Post Next Post