रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की सरकार को फिर एक बार बड़ा झटका दिया है। डी एम एफ समिति में प्रभारी मंत्री को हटाकर कलेक्टर को अध्यक्ष नियुक्त करने के मामले में मिले झटके के बाद केंद्र सरकार ने परिवहन चेक पोस्ट को बंद करने का आदेश दिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद पड़े परिवहन चेक पोस्ट को 6 महीने पहले ही शुरू किया था। परिवहन चौकियों में पदस्थ होने के लिए पुलिस कर्मियों ने लाखों खर्च कर अपनी पदस्थापना करा ली थी। मामले में प्रदेश के मुखिया और विभाग के अधिकारियों ने चांदी काटी थी। नए आदेश के बाद अब राज्य सरकार को परिवहन चौकियों को बंद करना ही होगा।
देखना यह है कि अब दाऊ की सरकार कैसे मोटे लोगों के आक्रोश को शांत करेगी। नीतिगत फैसले लेने के बजाय भ्रष्टाचार के घर को फिर से खोलने का जो काम किया था उससे ट्रांसपोर्टर काफी नाराज थे। डीजल पेट्रोल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों की लगातार मांग थी कि चेक पोस्ट खत्म किए जाए। अब केंद्र ने इस पर मोहर लगाकर दाऊ को एक बड़ा झटका झटका दिया है।
देशभर के सभी ट्रांसपोर्टर के लिऐ खुशखबरी मिली है।
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मांग को केन्द्र सरकार ने किया पुरा । केन्द्र सरकार ने लूट के अड्डे परिवहन चेकपोस्ट बंद करने के लिए राज्य सरकारो को आदेश जारी किया ।
बंद होंगे इन सभी राज्यो के( RTO बेरियर ) परिवहन चेकपोस्ट महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश , पशिचम बंगाल, बिहार ,केरला , तेलंगाना , आंध्रप्रदेश, पांडिचेरी , गोवा , उतराखंड, छत्तीसगढ , राजस्थान राज्य शामिल है।

Post a Comment