रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर :- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रमुख संगठित होकर बिजली बिल में बढ़ोतरी, खाद की कमी और पूर्व के बचे 2 साल के बोनस की माँग एवं जशपुर जिले को सुखाग्रसित जिला घोषणा करने को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम 14 सितंबर को तहसील मुख्यालय में किया जाएगा जिसमें जिले के सभी दिग्गज नेता अपने अपने तहसील पर भूपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे और वादाखिलाफी करने पर सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रयास का शंखनाद कर मजबूत विपक्ष का भूमिका निभाएंगे। जिला मुख्यालय जशपुर में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत एवं शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य रूप से धरना में उपस्थित रहेंगे। धरना के बाद किसानों की समस्या को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी है।

Post a Comment