जशपुर - जिंदगी में वही रास्ता चुने जो लम्बा एवं मंजिल तक जाने वाला हो : सयुंक्त कलेक्टर रवि राही

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


विद्यालय वह पवित्र स्थान है जहाँ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर स्टूडेंट्स जिंदगी की रेस में आगे निकल सकते हैं ,छात्र जीवन जीवन का स्वर्णिम समय है ,यहां अनुशासन  एवं धैर्य की परख होती है, अनुशाषित जीवन शैली मनुष्य को अच्छे मार्ग पर ले जाता है, अनुशासन से खुशी और आजादी दोनों मिलती है। 

यह बातें सयुंक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी श्री रवि राही ने बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में स्कूली छात्रों को लाइव संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मंजिल तक जाने वाले सभी रास्ते सीधे नहीं होते हैं, सफलता के मार्ग में हमें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें अपने मार्ग को डायवर्ट किये बिना मंजिल की ओर ही आगे बढ़ना चाहिए ,उन्होंने कहा कि आधे रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं ,उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करके आप मंजिल तक पहुंच सकते थे।उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि पुस्तकों का ज्ञान ही सिर्फ पर्याप्त नहीं है ,जीवन में व्यवहारिक एवं प्रायोगिक ज्ञान का होना बहुत जरूरी है, इसी से सफलता की दिशा एवं दशा तय होगी, उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अध्ययन के आयडिया शेयर करते हुए कहा कि अच्छे स्कोर एवं अंक हासिल करने के लिए दैनिक अध्ययन रणनीति के साथ व्यवहारिक परिवर्तन भी आज के परिवेश में प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि अपने आस पास हो रही घटनाओं ,एवं समसामयिक घटनाओं से जुडी जानकारियां समाचार पत्रों, इंटरनेट एवं न्यूज़ चैनलों के माध्यम से अपडेट करना बहुत जरूरी है ।वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है, स्कूली छात्र यदि 100%  भी ले आते हैं फिर भी उन्हें वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से ही विभिन्न सेवा के पदों में जाने का अवसर मिलेगा ,और इन परीक्षाओं में मेरिट का होना बहुत जरूरी है।इस दौरान छात्रों ने भी सयुंक्त कलेक्टर रवि राही से अपनी जिज्ञासा साझा की ,स्टूडेंट्स तृप्ति ,पलक ,केशव पाठक ,आदित्य ने उनसे लाइव सवाल पूछे जिसका जबाब उन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करके दिया।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय की बेहतरी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एस .पी. यादव ने बताया कि इस दौरान 120 से अधिक स्कूली छात्र एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कार्यालयीन  स्टॉफ उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post