न्यायधानी बिलासपुर में भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ नीट का परीक्षा

 


रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


बिलासपुर सम्भाग के अंतर्गत आने वाले जिलो के छात्र छात्राओं का गत दिवश नीट का परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे बिलासपुर सम्भाग के जिलों से आये हुए परीक्षार्थियों को भारी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देना पड़ा ।वही सम्भाग में कई परीक्षा सेंटर बनाये गए थे। बिलासपुर जिले के एनटीपीसी सिपथ रोड के बहतराई गांव के ब्रिलेंट पब्लिक स्कूल को सेंटर बनाया गया था जो कि भव्य व आलीशान स्कूल हैं। हालांकि कोविड  19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने दिया गया ।

परन्तु  हजारो अभिभावकों के के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा भी नहीं कराई गई थी यहाँ तक कि पानी के लिए भी तरसना पड़ा न किसी प्रकार की कोई स्वल्पाहार के लिए आस पास कैंटीन था और नाहि कोई छोटी मोटी होटल थी । वही परीक्षा सेंटर आउट साईड व सिंगल सड़क किनारे स्थित होने के कारण सैकड़ो चार पहियों गाड़ियों का ऐसा जमावड़ा घण्टो लगा रहा। जिसके कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा ।परीक्षा समाप्त होने के कारण भीड़ बहुत ज्यादा होने से ट्रैफिक जाम हों गया ।जिससे सुबह से शाम तक धूप व बरसात में पलको को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा परन्तु अभिभावकों का चेहरा उस समय काफी नर्भस हो गया जब ये पता चला कि   किसी भी बच्चों का पेपर अच्छा नही गया ।लाखो रुपये खर्च कर कोचिंग करने के बाद भी आधे से ज्यादे परीक्षार्थियों का कहना था कि दो दो साल अब बर्बाद हो गए किभी भी छात्र छात्रो का चेहरा खिला हुआ नही दिखाई दिया जिसके कारण  मन मे एक एक सन्देह ने घर बना लिया कि अब  एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा भी की नही।

Post a Comment

Previous Post Next Post