रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन के उपरांत परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट करने के लिये आज गुरूवार को जशपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 23 सिंतम्बर को सौदान सिंह दिल्ली से रांची पहुंचेंगे। रांची में विश्राम के उपरांत आज गुरूवार 24 सिंतबर को प्रातः सड़क मार्ग से रांची से जशपुर के लिये प्रस्थान करेंगें। स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव के शोक संतप्त परिवार से मिलने के बाद श्री सिंह जशपुर से रांची के लिये वापस रवाना होंगे। उसके उपरांत रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment