कुनकुरी - मध्यान भोजन में बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है, शासन के मेन्यू में कटौती




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले में विकासखंड कुनकुरी के शासकीय प्राथमिक शाला लोधमा में शासन की योजनाओ पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, बच्चों के मध्यान भोजन मेन्यू में कटौती की जा रही है, वही स्कूली बच्चों को मेन्यू के आधार पर मध्यान भोजन में पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है, मंगलवार को जब मीडिया की टीम स्कूल पहुंची और मध्यान भोजन का निरक्षण किया तो उस दिन मंगलवार को सिर्फ चावल दाल आचार ही दिया गया था, जबकि मेन्यू में चावल आलू मटर सब्जी और आचार दिया जाना है, वहीं बच्चों ने बताया एक दिन पहले सोमवार को सिर्फ चावल और आलू बड़ी दिया गया था। जबकि चावल दाल हरी सब्जि देना है। जब मीडिया की टीम ने प्रभारी मैडम से पूछा तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मध्यान भोजन के मामले में प्रधान पाठिका की जवाबदारी बता दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post