जिला...सूरजपुर छत्तीसगढ़।
जिला संवाददाता..सुरेंद्र साहू।
जिला सूरजपुर विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर जूना पारा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक गणेश पूजा समिति के द्वारा गणेश गणेश उत्सव मनाया गया।गणेश जी की मूर्ति विसर्जित उपरांत नवयुवक गणेश पूजा समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत सूरजपुर उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश राजवाड़े ने कहा कि ग्राम पंचायत कैलाशपुर के द्वारा मेन रोड पटपरिया पारा कैलाशपुर से असना पारा होते हुए पंचायत भवन कैलाशपुर तक मुख्यमंत्री सड़क निर्माण की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है सड़क निर्माण कार्य को वर्ष 2021 22 के बजट में विधायक निधि से कार्य करना कराने की प्रथम प्राथमिकता दिया जाएगा। मतलब की सड़क निर्माण कराया जाएगा।

Post a Comment