बसन्तपुर व चाम्पा में बहुत ही उमंग व खुशी से विषर्जित किया गया गणपती बप्पा





 रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


बसन्तपुर व चाम्पा  में   -पिछले दो दशक तक कोरोना का कहर झेलने के बाद कुछ राहत मिलने से इस बार घर घर विराजे गणेश जी को अंतिम विदाई भारी धूम धाम से शहर के साथ साथ गाँवो में भी दी गई। परन्तु कोरोना को ध्यान में रखते हुए कोविड 19 व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन  करते हुए गणेश की प्रतिमा को काफी छोटे स्वरूप में बैठाने का निर्देश होने के कारण गणेश चतुर्थी के लिए पूरे भारत में विख्यात चाम्पा नैला में कोविड 19 के नियमो को देखते हुए  इस वर्ष बहुत ही कम रूप में यह महोत्सव सम्पन्न हुआ। वही आस पास के गांवों में भी शहर जैसा माहौल रहा। वही संस्कार व संगीत की नगरी बसन्तपुर के भाठा पारा में भी  नवयुवक समिति द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया था ।काफी दिनों के बाद कोविड 19 से थोड़ी बहुत राहत मिलने का भरपूर फायदा उठाते हुए युवकों द्वारा भारी उत्साह व उमंग से इस पर्व का आयोजन किया गया वही हर जगह बप्पा की अंतिम विदाई डीजे ढोल ताशों के साथ तो सम्पन्न हुई परन्तु सबकी आंखे भी कुछ नम रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post