रघुसाहू रिपोर्टर
जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा मुख्यालय के खेल प्रांगण में राज्य स्तरीय खेल का समापन समारोह का आयोजन भारी भीड़ व संगीत मय माहौल में सम्पन्न हुआ।लगातार चार दिनों से हो रहे इस खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों व छात्र छात्राओं ने भाग लिया वही सरगुजा बस्तर व दुर्ग से आये छात्र खिलाड़ियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अजगले जी ,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम सुंदर दास जी ,विधायक नरेंद्र चन्देल सहित ज़िला शिक्षा अधिकारी ,मुख्य अभियंता सहित कई गड़मान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।वही सभी छात्रों के खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छे प्रदर्शन पर करीब पांच सौ शील्ड पुरुस्कार के लिए स्टाल में लगे थे जो काफी शोभनीय नजर आ रहे थे ।
बस्तर व सरगुजा के छात्र व छात्रो की प्रस्तुति से जिले का माहौल बस्तरिया व सरगुजिहा हो गया था ।कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव द्वारा किया गया अंत मे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आभार ब्यक्त किया गया।




Post a Comment