दीपक वर्मा जशपुर
सरगुजा संभागीय आयुक्त जेनेबिबा किंडो एवं जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने शनिवार को कुनकुरी विकास खण्ड अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त जे .किंडो एवं कलेक्टर महादेव कावरे ने विभिन्न कक्षाओं में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों का भी जायजा लिया,इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि की जांच की एवं साथ ही छात्रों से सवाल भी पूछे एवं शिक्षकों को एक बेहतर माहौल में उत्कृष्ट परिणाम एवं शैक्षिक गुणवत्ता फोकस करने के निर्देश दिए ।
निर्माण कार्य का लिया जायजा
अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया ,उन्होंने भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान ,कम्प्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास रूम समय सीमा में तैयार करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए एवं अधोसंरचना ,प्रयोगशाला उपकरण , लाइब्रेरी,किचन शेड इंफ्रास्ट्रक्चर ,पेयजल व्यवस्था ,पार्किंग से संबंधित व्यवस्थाओं को भी शीघ्रता से अपडेट करने को कहा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी रवि राही उपस्थित रहे।

Post a Comment