रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा यातायात विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लगाई गई कैम्प में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि विभाग द्वारा जो टारगेट तय किया गया था उससे पांच गुना ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी जिसके कारण पांच गुना अधिक लोगो का पंजीयन करना पड़ा जिसके कारण 1 हजार लोगों का पंजीयन के बाद नये आवेदन लेना बंद करना पड़ा क्योंकि जितने लोगो का पंजीयन हुआ है उतने लोगो का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में कम से कम 15 दिन लग जाएंगे टारगेट से ज्यादा आवेदन मिलने के कारण एक सप्ताह का कैम्प तीन दिन बाद ही बंद करना पड़ा।हालांकि यातायात विभाग द्वारा यातायात थाने में पत्येक वर्ष यह कैम्प लगाया जाता हैं। जब गुरुवार को थाने में कैम्प लगाकर आवेदन लिए जा रहे थे तो विभाग द्वारा दो सौ लोगो का लाइसेंस बनाने का टारगेट तय किया गया था क्योकि पिछले साल जब विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया था तो बड़ी मुश्किल से पचास साठ लोग ही आते थे लेकिन इस बार विभाग को भी अंदाजा नही था कि भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ पड़ेगी।शनिवार को तो भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि यातायात रूम से लेकर रॉड तक पहुँच चुकी थी । यातायात डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि लोगो की सुविधा के लिए थाना में कैम्प लगाया गया था और 2 सौ लोगो का ही लक्ष्य रखा गया था।मगर उम्मीद से ज्यादा रिस्पॉन्स मिला।बड़ी मुश्किल से एक हजार लोगों का पंजीयन किया गया है जिसका लाइसेंस सितंम्बर अंतिम तक बनाने का प्रयास करेंगे। इसलिये सबको सूचना दे दिया गया है कि घर पर ही फोन या मैसेज के माध्यम से जानकारी दे देंगे।


Post a Comment