स्थान जांजगीर चाम्पा मालखरौदा
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
मालखरौदा/ मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत बरभाठा के आश्रित ग्राम कुर्दी में राष्ट्रीय खादय सुरक्षा मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरभाठा सरपंच धरमलाल चन्द्रा एवं सभी पंच एवं भारी संख्या में लगभग 50 ग्रामीणों ने भाग लेकर योगदान दिया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम के चन्द्रा के द्वारा विभागीय योजनाओं में मुख्य रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी गई कृषि विकास अधिकारी कृष्णा पैकरा जी द्वारा धान के फसलों में कई प्रबंधन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी योगेश महेश द्वारा पौधों में पोषक तत्व की उपलब्धता की कमी के लक्षण व अनुसंशित मात्रा का उपयोग डॉ प्रहलाद साहू जी द्वारा धान फसल में किट तथा कीटनाशक का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही सुरेश पटेल द्वारा रोग प्रबंधन ग्राम कुर्दी के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डाली राम निराला द्वारा वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी दिया गया टंकेश्वरी बघेल मैडम द्वारा बीज उपचार के सम्बंध में जानकारी दिया गया इसी बीच सर्जुन राजवाड़े के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बंध में जानकारी दिया गया



Post a Comment