फरसाबहार में सीजीएमएससी के घटिया भवन निर्माण की जाँच हेतु कमेटी गठित संसदीय सचिव यूडी मिंज ने की थी फरसाबहार में चिकित्सालय भवन के घटिया निर्माण की माँग

 



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


[जशपुर:-संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा फरसाबहार में चिकित्सालय भवन के घटिया निर्माण की आपत्ति एवं जाँच की मांग के बाद कलेक्टर महादेव कावरे ने  जाँच समिति गठित की है। जांच समिति सीजीएमएससी के माध्यम से फरसाबहार में बन रहे  स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन अंकिरा के घटिया निर्माण की जाँच कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी।

फरसाबहार एवं अंकिरा में बन रहे अस्पताल भवन गुणवत्ता जाँच के लिए बनाई गई जाँच समिति में श्री ललित वाल्टर तिर्की कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जशपुर, श्री राहुल कश्यप कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जशपुर, श्री विजय जाम निक कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन विभाग जशपुर को लिया गया है जो जाँच कर 7 दिन के भीतर जाँच प्रतिवेदन सौपेंगे।

ज्ञात हो कि संसदीय सचिव यूडी मिंज ने फरसाबहार में बन रहे चिकित्सालय भवन के निर्माण का  निरीक्षण कर वहां हो रहे घटिया निर्माण पर आवाज उठाते हुए  जाँच की मांग की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post