जशपुर - टांगरगांव के सरपंच उप सरपंच पूर्व सचिव पर सरकारी पैसे के बंदरबांट करने का आरोप घटिया निर्माण कार्य कर लगे फर्जी बिल जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे से की शिकायत कलेक्टर ने बगीचा एसडीएम को दिया जांच के आदेश

 



रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर -मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है की ग्राम पंचायत टागरगाव, वि०ख० कासाबेल जिला जशपुर में सरपंच/ सचिव / उपसरपंच के मिली भगत से विभिन्न मदों के शासकीय राशि का फर्जी बिल लगाकर आहरण कर गबन किया गया है। जिसकी जांच निम्नानुसार कराकर दोषीयों पर कार्रवाई करने हेतु सादर निवेदन किया।

ग्राम पंचायत टागरगांव में 2020 की पंचवर्षीय में मूलभूत 14 वे वित्त एवं 15 वें वित्त मनरेगा व अन्य मद की राशि को भारी अनियमितता कर फर्जी बिल तैयार कर राशि आंतरित कर गबन कर लिया गया है, मूलभूत मद का इस पंचवर्षीय का आबंटित राशि 420 युक, आय व्यय की जांच कर जिस फर्म को राशि अंतरित की गई है उसका बिल बाउचर GST NO. स्टीमेट व मूल्यांकन पुस्तिका, बैंक खातों की जांच किया जाना आवश्यक था, सरपंच/ सचिव / उपसरपंच द्वारा मिली भगत कर शासकीय राशि का भी बिना अनुमतिः खातों में राशि का अंतरण/समायोजन भी किया गया है।


शासन द्वारा विभिन्न मदों से ग्राम पंचायत टांगरगांव में विभिन्न शासकीय योजनाओं की निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गयी थी जिसमें भी उपसरपंच / सरपंच / सचिव द्वारा मिली भगत कर घटिया निर्माण कार्य कराया गया है तथा फर्जी बिल वाउचर लगाकर स्टमेंट अनुसार कार्य नहीं कर घटिया निर्माण कर शासकीय मद की राशि को गबन किया गया है। अतः ग्राम पंचायत टोंगरगांव के सरपंच नीलम टोप्पो व उपसरपंच तपेश्वर सिंह सचिव श्रीमती गंगोत्री पैकरा के द्वारा पंचवर्षीय वर्ष 2020 से कार्यग्रहण से आज तक के किये गये कार्यों के स्टीमेंट / M.B. / बिल / वाउचर आय व्यय की जांच कर किये गये गड़बड़ी पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post