परीक्षाएं एवं स्पर्धाएँ जिंदगी के अहम पार्ट ,एक अच्छे प्लेयर के रूप में हमें हर रेस जीतने का प्रयास करना चाहिए सयुंक्त कलेक्टर रवि राही परीक्षाएं जिंदगी के अहम पार्ट हैं


 दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


किसी भी परीक्षा में सफलता एक निश्चित रणनीति बनाकर नियमित ,अनुशासित एवं व्यवहारिक अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स के ही हाथ लगती है, सटीक और व्यवहारिक नीति का निर्माण ,उस रणनीति के अनुरूप अपनी तैयारी को सही दिशा एवं आयाम  देना सफलता का मूल मंत्र है । जिंदगी में शॉर्टकट का कोई विकल्प नहीं होता 

यह बातें सयुंक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी रवि राही ने  शनिवार को अपार नर्सिंग इंस्टीट्यूट कुनकुरी में  स्टूडेंट्स को एकदिवसीय कॅरियर मार्गदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए कही 

उन्होंने  कहा कि परीक्षा के पूर्व क्षमता ,अभिरुचि विशिष्ट गुणों का विश्लेषण अति आवश्यक है। दैनिक क्रियाकलाप और अध्ययन प्रक्रिया के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर  स्टूडेंट सफलता हासिल कर सकते हैं।उन्होंने प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि स्टूडेंट्स क्रिटिकल स्किल विकसित करने का प्रयास करें एवं विषय वस्तुओं का सूक्ष्म विश्लेषण कर अध्ययन करें, सफलता आपके सतत प्रयासों का नतीजा है ,इसे पाने के लिए त्याग एवं समपर्ण की जरूरत होती है ,हमें सभी परिस्थितियों में सम रहकर मंजिल की राह में आगे बढ़ना चाहिए।इस दौरान उन्होंने संस्थान के शिक्षकों को एक बेहतर माहौल में  ट्रेनिंग देकर कुशल नर्स तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने उनसे जिज्ञासा आधारित कई अहम सवाल पूछे जिसका जबाब उन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करके दिया।

 जशपुर से विशेषज्ञ एस पी यादव ने   स्टूडेंट्स को बताया  कि सफलता का कोई पैमाना नहीं होता ,दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जुनून अप्रत्याशित सफलता दिला सकती है ।विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गंभीर होना चाहिए साथ ही उन्हें लक्ष्य से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देना चाहिए।

 उन्होंने  बताया  कि  हर स्टूडेंट्स को परीक्षा भवन में परीक्षा के कुछ घंटों के दौरान कैसा प्रदर्शन करना है ,यह काफी महत्वपूर्ण होता है लेकिन परीक्षा के दबाव के कारण स्टूडेंट्स अनावश्यक  भूलें कर बैठता है ।परीक्षा में बेहतर सफलता के लिए जरूरी है कि एक सटीक रणनीति के तहत उसमें परीक्षा की समग्र तैयारी के प्रत्येक आयाम को स्थान दिया जाए। उन्होंने बताया कि सभी विषयों में पूरी प्लानिंग एवं सूक्ष्म अध्ययन कर अच्छे स्कोर हासिल किए जा सकते हैं,उन्होंने कॅरियर के विकल्पों की जानकारी देते हुए स्टूडेंट्स को माइक्रो स्टडी के आइडिया शेयर किए।

विशेषज्ञ एस के चौहान  ने  बताया कि किसी भी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए  अध्ययन सामग्री का चयन उचित मार्गदर्शन ,अध्ययन पद्धति पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है उन्होंने महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर के संबंध में जानकारी दी ।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए नेशनल इनोवेशन फोरम के संयोजक एस पी यादव ने बताया कि शनिवार को हुए ऑफलाइन कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में 67 नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए 

इस दौरान 

संस्थान के प्राचार्य रानू गोस्वामी , शिक्षक देवचरण पटेल, प्रीति लकड़ा, साधना पैंकरा, शीतल कुजूर ,छाबीश्री नायक, पूनम सिंह ,मुल्तान पवार सहित  कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post