प्रेमी के साथ मिलकर पत्नि ने रस्सी से गला बांधकर की अपने पति की हत्या

 



रघुसाहू रिपोर्टर जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


जांजगीर-चांपा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या को स्वाभविक मौत बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही  रहे थे की की अचानक पुलिस को पता चलते ही औरत को सन्देह के दायरे में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं। वही पड़ोसियों ने स्वम पुलीस को बताया कि इस मौत के पीछे मृतक के पत्नी का हाथ हैं।

पड़ोसियो की कहने पर जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सच्चाई सामने आ गई। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के गले को रस्सी से बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया हैं।मामले की जानकारी देते हुए अडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि कोरिया पारा तिफरा निवासी  बलराम पिता तिलक सिंह ठाकुर 62 की संदिग्ध मौत की जानकारी पड़ोसियो से मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया तो पुलिस को हत्या से सम्बंधित कोई सुराग नही मिला लेकिन पड़ोसियो के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की पुष्टि हो गई।

हत्या की पुष्टि होने के बाद सावित्री पति बलराम सिंह ठाकुर 35 से पूछताछ की गई तो लगातार पुलिस को गुमराह करती रही परन्तु पुलिस की हिकमत अमली के बाद सावित्री ने अपने प्रेमी नारायण खांडे 36 मलवा पारा रतनपुर के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने एक ऑटो चालक की पीछा करने की कोशिश की तो बस स्टैंड पर भागने के लिए बस  का इंतजार कर रहा था तभी आरोपी बलराम को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया गया ।सावित्री व बलराम के बीच आठ साल से अवैध संबंध चल रहा था ।जिसके बारे में सबको पता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post