सूरजपुर में भयानक सड़क दुर्घटना बस एवं बोलेरो में भिड़ंत 2 लोगों की मौत 4 लोग गंभीर बोलेरो की उड़े परखच्चे बस भी हुआ क्षतिग्रस्त

 





स्थान.... जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़!

 जिला संवाददाता... सुरेंद्र साहू !


 सूरजपुर जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया है बोलेरो एवं बस में टक्कर हो गई इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर ले जाया गया है जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 3/9/ 2021 को दोपहर 12:00 बजे की बताई जा रही है बत्रा के समीप केनापारा अंधा मोड़ मे सूरजपुर की ओर आ रही आनंद बस क्रमांक सीजी 15 एबी 1055 एवं बोलेरो क्रमांक सीजी 29 A/0 389 मे आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई बताया जा रहा है कि बोलेरो में 6 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई है वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं गंभीर रूप से घायलों एवं मृतको की पहचान नहीं हो पाई है  एक्सीडेंट के बाद मौके पर इकट्ठे भीड़ ने स्थानीय थान करंजी पुलीस को सूचना दी ग्ई सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बोलेरो में फंसे घायलों को उपचार के लिए बिश्रामपुर अस्पताल उपचार के लिए भेज दीया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस एवं बोलेरो में आमने सामने से इतनी भयानक टक्कर हुई की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए है वही बस का भी सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है फिलहाल घटना की जांच करंजी पुलिस कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post