कोयले से भरी टेलर पलटने से बाल बाल बचे चालक व हेल्पर



 रिपोटर रघुसाहू

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर चांपा रोड में कोरबा से कोयला लोड कर चाम्पा रोड नेशनल हाइवे क्रमांक 49 से गतंव्य स्थान की ओर आगे जा रही थी । नेशनल हाइवे पीथमपुर में निर्माण हो रही पुल अभी पूर्ण रूप से नही बन पाई है जिसके कारण चाम्पा नेशनल हाइवे 49 से कुरदा रोड की ओर से बाईपास होकर गुजर रही थीं वर्तमान में चाम्पा से जांजगीर रोड की हालत बहुत ही जर्जर व खतरनाक होने के कारण बड़े बड़े वाहनों का आवागमन कोरबा रोड़ से चाम्पा की ओर आने वाली कुरदा रोड से होकर पुनःपीआईएल रोड की ओर जाकर नवनिर्मित हाइवे पर पहुँचने के बाद ही अन्य जिला हेतु प्रस्थान किया जाता हैं।वही चाम्पा से होते हुए ग्राम कुरदा की ओर आ रही कोयले से भरी एक टेलर क्रमांक   CG  12 AY 5470 कुरदा रोड पर पूरी तरह पलट गई हैं कोयला लोड होने के कारण वजन काफी ज्यादा होने से पहिये जमीन में बुरी यरह से धंस गई  औऱ देखते ही देखते टेलर पलट गई वही चालक व हेल्पर घटना को भांपकर तत्प्ररता पूर्वक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे ।आये दिन इस रोड पर  दुर्घटना होती रहती हैं जिसमे कई लोगों की जाने भी जा चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post