रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार व विपक्ष के बीच भारी हंगामा व तरह तरह के बयान बाजी चल रही हैं ।दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 86 वर्षीय बुजुर्ग पिता के ब्राह्मणों पर दिए बयान पर भाजपा ने भारी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की सिहाशी सरगर्मी शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वही इस हंगामे को देखते हुए सीएम बघेल ने सविंधान के नियमो को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पिता को गिरफ्तार करने का आदेश देकर अपने सवैधानिक नियमो का पालन करते हुए अपने पुत्र धर्म का भी पालन किया है। वही नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब 86 वर्षिय बुजुर्ग को कुर्सी में बैठाकर पुलिस वालों द्वारा खाना देने पर भाजपा का आरोप है कि एक अपराधी को थाने में कुर्शी में बैठाकर खाना खिलाना कौन से सविधान में लिखा है। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा अभी नंद कुमार बघेल को अपराधी कैसे कह सकते है क्या वे लोग ही न्यायालय के न्याधीश हैं वे कौन होते है फैसला करने वाले अभी सिर्फ आरोपी कहा जा सकता हैं। अन्यथा मजाल है कि किसी राज्य के सीएम के पिता को गिरफ्तार कर सके । यह तो मुख्यमंत्री की उदारता हैं कि उन्होंने कानून को अपना कार्य करने का आदेश दिया।जिसके बाद उनके पिता को गिरफ्तार किया गया वही 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर रखा गया है।इसके बावजूद भी भजपा एक 86 वर्षीय बुजुर्ग को टेबल कुर्सी पर बैठाकर थाने में खाना दिए जाने पर भाजपा को रास नही आ रहा है और आरोप पत्यारोप का दौर जारी है वही सिंहाशी की सरगर्मी राजनीति अभी जारी है।



Post a Comment