रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा- विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत का आज 30 सितंम्बर से 2अक्टूबर तक जिले के कई कार्यक्रमो में शामिल हुए।सर्वप्रथम 1.30 बजे जिले के नगर पंचायत सारा गांव पहुंचे जहाँ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए उसके बाद ग्राम पंचायत गोविंदा बमहीनडीह पहुँचने के पश्चात 4.30 बजे जांजगीर प्रस्थान कर 6 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए ततपश्चात गृह ग्राम रवाना हो गए वही 2 अक्टूबर के कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार किया गया जिसके अनुसार 1 अक्टूबर को बिलासपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होकर कार्य कर्ताओ से मिलेंगे और रात्रि बिलासपुर में ही विश्राम करने के बाद अपरान्ह 11 बजे नगर पंचायत गृह ग्राम सारागांव में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत दोपहर 2.30 बजे शक्ति पहुँचकर वहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओ व वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।



Post a Comment