10 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी युवक गिरफ्तारथाना प्रभारी कमल किशोर महतो के नेतृत्व में कार्यवाह

 



स्थान जांजगीर चाम्पा मालखरौदा

रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा

दिनांक 30/09/2021


मालखरौदा। जिले के मालखरौदा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही कर रही इसी बीच आज दिनांक 30 सितम्बर को मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के कुशल नेतृत्व में ग्राम चारपारा निवासी युवक को लगभग 10 लीटर अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया है जिसमे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तस्लीम आरिफ के द्वारा जिला में अवेध रुप से कच्ची महुआ शराब के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी दिशा निर्देश दिये हैं जिसके परिपालन थाना क्षेत्र में लगातार जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 30 सितंबर 2021 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी अजय रात्रे पिता नरेश रात्रे उम्र 25 वर्ष साकिन चारपारा थाना मालखरौदा को मिशन चौक पर हमराह स्टाप एवं गवाहों के घेरा बंदी कर पकड़े जिसके कब्जे से मोटर साइकिल एस पी साइन सोल्ड के डिक्की में एवं पिटठू बैग में 05-05 लीटर वाली जरीकेन में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 1000/- को पकड़े।उक्त शराब एवं मोटर साइकिल एस पी साइन सोल्ड को आरोपी अजय रात्रे के द्वारा पेश करने पर विधिवत समक्ष गवाह के जप्ती गिरफ्तारी कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 208/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी अजय रात्रे साकिन चारपारा थाना मालखरौदा के द्वारा उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से दिनांक 30/09/2021 को दोपहर 1 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर वैष्णव आरक्षक राजेश धिरहे, आरक्षक श्याम हरवंश , कामता मार्चे, सहदेव यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post