रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा- एसपी को दिए लिखित शिकायत के अनुसार शक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम टेमर में गत बीती रात को साढ़े दस बजे सरपंच गुरुदेव चौधरी परिवार का चन्दन पटेल अनियंत्रित गति से बाइक चला रहा था जिसे देखकर लोगो ने तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए मना किया जिसके कारण वह गुस्से में आकर गाली गलौच पर उतारू हो गया।भीड़ धीरे धीरे बढ़ने लगी इसी बीच किसी ने उसे तमाचा जड़ दिया जिसके बाद खुद को टकेश पटेल परिवार का नाम लेकर फोन करने के बाद ही सरपंच गुरुदेव चौधरी सहित करीब 50 लोग पहुच गए इसके बाद टँकेश पटेल के घर घुसकर मारपीट किया गया जिसके बाद घर के आलमारी बाइक व टीवी को भी तोड़फोड़ दिए इसी दौरान आलमारी में रखे सोना व तीन लाख रुपये लेकर भाग निकले।पीड़ित पक्ष ने इसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई परन्तु पुलिस ने मात्र छै सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया चुकी इसकी संख्या सौ के आस पास थी । परन्तु पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होता देख पीड़ित पक्ष भारी संख्या में मुख्यालय पहुंचे परन्तु एसपी से मुलाकात नही होने के कारण रेस्ट हाउस में जाकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने शीघ ही कार्यवाही कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आश्वसन दिया गया।


Post a Comment