रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा -मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयोग पंचायत झलमला मैं हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दोस्ती ने मिलकर अपने एक औऱ दोस्त की धार धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया गुरुवार को सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों दोस्तो को सन्देह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।घटना से गांव में सनसनी फैल गई हैं।
मुलमुला पुलिस के अनुसार विजय भारद्वाज 35 वल्द इतवारी भरद्वाज निवासी ग्राम झलमला अपने घर मे था तभी सेठी व हरीश नामक दो युवक उसके घर आये और घुमकर आने के बात कहकर अपने मोटर साईकिल में बैठाकर ले गए । वही तीनो दोस्त बनाहील नामक स्थान पर नहर किनारे बैठकर खान पान किए।जब सुबह विजय भरद्वाज की रक्त रंजिस लाश मिली जिसे देखकर लोगो मे सनसनी फैल गई।जिसकी जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया वही सेठी व हरीश नामक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने रही हैं



Post a Comment