जशपुर - गांजा कॉरिडोर को खत्म करने में जुटी जशपुर पुलिस, एसपी विजय अग्रवाल की रणनीति फिर रंग लाई, बॉर्डर पर 57 किलो तो अंदर 37 किलो गांजा पकड़ा

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर में दो अलग-अलग कार्रवाई में जशपुर के तपकरा थाना और दोकडा चौकी क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई है। ओडिशा – छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित लावाकेरा पुलिस बेरियर पर बीती रात एक स्कोडा कार की तलाशी में 57 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसे तस्करी कर रहे 3 लोग  पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दूसरी कार्रवाई में दोकडा क्षेत्र में एक बाइक से 37 किलो गांजे की तस्करी पकड़ी गई है और तस्कर धनेश्वर यादव पुलिस कस्टडी में है।

गांजा तस्करों द्वारा पत्थलगांव में भीड़ को रौंदने की घटना के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नशे के कारोबारियों की रीढ़ तोड़ने का टास्क पुलिस को दे दिया है। इस टास्क को पूरा करने के लिए ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते यूपी,बिहार,दिल्ली तक जाने वाली सड़क पर पुलिस बैठ गई है।

एसपी विजय अग्रवाल ने चर्चा में बताया है कि नशे के कारोबारियों के लिए जशपुर की जमीन का उपयोग करने नहीं दिया जाएगा। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध गाड़ियों पर चौबीसों घण्टे हमारी नजर है। जिले के सभी थानों,चौकियों में गांजा, शराब जैसी नशीली चीजें बेचनेवालो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें जनसहयोग भी मिल रहा है।

क्या हुआ था कल लावाकेरा पुलिस बेरियर में ?

थाना प्रभारी एल.आर. चौहान ने बताया कि गांजा की तस्करी के लगातार हो रहे मामलों को देखते हुये एसपी जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को तपकरा थाना क्षेत्र के लवाकेरा अंतरराज्यीय बेरियर में तपकरा पुलिस की टीम वाहनों के जांच-पड़ताल में लगी हुई थी। इसी दौरान ओडिसा की ओर से आ रही स्कोडा औरा कार क्रमांक UP 16 CC 1503 को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को कार के अंदर छिपा कर रखा गया 57 किलो गांजा मिला।

थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए लग्जरी कारों का उपयोग कर रहे हैं। कार में सवार उत्तरप्रदेश प्रयागराज के जिले ग्राम विशहीजनकला थाना मेजा निवासी आरोपी मोहनलाल पिता स्व- शंकरलाल (38) , राजन विश्वकर्मा पिता सूर्यनारायण विश्वकर्मा कोठही थाना मेजा जिला प्रयागराज निवासी उम्र 27 वर्ष , ज्योति विश्वकर्मा पति- राजन विश्वकर्मा ग्राम – कोटहा थाना -मेजा जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध तपकरा पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

तपकरा पुलिस के द्वारा मिली जानकारी अनुसार सप्ताह भर में गांजा तस्करों की दूसरी खेप को जांच दौरान पकड़ा है । जिसमे तपकरा पुलिस थाना प्रभारी को सरगुजा आईजी अजय यादव द्वारा इनाम के तौर पर 18 हजार दिया गया और शाबासी दिया गया । 

इस धरपकड़ कार्यवाही में थाना प्रभारी एल .आर. चौहान के साथ सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक अजय लकड़ा ,प्रधान आरक्षक पिछरू राम , राजेन्द्र पात्रे, रिझन राम, अमित त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post