No title




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के चराईडांड़ में आज युवा संघ हॉकी मैच खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूरे देश के समाजसेवी श्री विजय प्रसाद गुप्ता के खेल मैदान में प्रवेश करते ही चराईडांड़ ग्राम पंचायत के सरपंच किशन लकड़ा के साथ क्षेत्र के ग्राम वासियों ने जमकर स्वागत किया। उसी बीच विजय गुप्ता के द्वारा किया गया हॉकी मैच का शुभारंभ। पहला मैच सुनामी ब्रदर्श एवं जूनापानी के बीच खेला गया। जिसमे जूनापानी की टीम ने खेल का अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए सुनामी ब्रदर्श को दो गोल से हराकर जीत का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। उसी बीच खेल प्रतियोगिता के दौरान विजय गुप्ता ने इनाम देने का मंच से ही ऐलान कर दिया। जिसमें पहला 25,000 (पच्चीस हजार) , दूसरा 15,000 (पंद्रह हजार) एवं तीसरा इनाम 11,000 (ग्यारह हजार) का नगद राशि पुरुस्कार दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच किशन लकड़ा, उप सरपंच जीतू राम एवं पंचगण समेत क्षेत्र के सभी खेल प्रेमी दर्शक मैच देखने पहुंचे और मैच के अंतिम समय तक रहकर मैच का आनंद लिए

Post a Comment

Previous Post Next Post