विशेषज्ञों ने जशपुर के पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे को दी भावभीनी विदाई




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर के पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे का स्थानांतरण रायपुर हो गया है ,अपने 2 दिवसीय प्रवास पर  पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे शनिवार को जशपुर पहुंचे 

पूर्व संवेदनशील कलेक्टर महादेव कावरे को विदाई देने रविवार को जिले के विशेषज्ञों ने  उनके जशपुर स्थित बंगले पहुंचकर उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की , पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे ने बीते हुए पलों को याद करते हुए भविष्य में भी विशेषज्ञों को शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया ,उन्होंने कहा कि संवेदनशील परिस्थितियों में जिलेवासियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिला, कार्यों में उत्कृष्टता के लिए टीम भावना एवं समन्वय बहुत जरूरी होता है ,उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जशपुर जिले के हर गतिविधियों में उनका समर्थन मिलेगा एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करते रहेंगे ।

एस पी यादव  एवं टीम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा जशपुर जिले ने शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में जो आयाम स्थापित किए हैं, उसे भविष्य में भी आपके एवं जिले के  कुशल प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जाएगा , उन्होंने कहा शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में आपके मार्गदर्शन में धरातल पर बहुत कुछ सीखने को मिला ,इसे हम सदियों तक जीवंत रखेंगे ,इन क्षेत्रों की बेहतरी के लिए एक टीम भावना के साथ कार्य  करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान  जशपुर से विशेषज्ञ श्री  टी गोसाई एवं  पीएससी एस्पिरेन्ट  श्री बैजनाथ उपस्थित थे ,विशेषज्ञों ने कलेक्टर साहब के कार्यकाल एवं बीते पलों को याद किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post