रघुसाहू रिपोर्र्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा-जांजगीर महाविद्यालयो व स्कुलो में जैसे ही दाखिला की प्रक्रिया अंतिम चरण में होने के कारण स्कालरशिप व आरक्षण का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय के तहशील में एक मात्र लोक सेवा केंद्र होने के कारण छात्रो व पलको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक ओर पूर्व में इस प्रक्रिया के लिए सामान्य दस्तावेजो की जरूरत पड़ती थी वही इस वर्ष जाति निवास व आमदनी प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेजो में कड़ाई बरती गई हैं जिसके कारण उपरोक्त प्रमाण पत्र केलिए अब पालक का दाखिल खारिज प्रमाण पत्र जो प्रधान पाठक से सत्यापित किया गया हो कि मूल प्रति, जमींन सम्बधि मिशल बी वन पर्ची पटवारी प्रतिवेदन छात्रो का तीन कक्षाओं के मूल अंक सूची पालक का फोटो व सपथ पत्र व सरपंच या पार्षद द्वारा सभी दस्तावेजो में सील मोहर सहित हस्ताक्षर सहित सम्पूर्ण दस्ता वेजो की मूल प्रति के साथ साथ फोटो कॉपी जमा करने के बाद उसे आन लाइन स्केनिग किया जा रहा है।आवेदन की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण 10 से 15 दिनो का समय आवेदक को दिया जा रहा है वही शुल्क के रूप में रसीद भी दिया जा रहा है परन्तु दस्तावेज पूर्ण करने के लिए पालको को खूब मसक्कत करना पड़ रहा है कुछ न कुछ त्रुटि या किसी प्रमाण पत्र के कमी के कारण कई पलको को तहसील के कई चक्कर लगाने भी पड़ रहे हैं।लेकिन कई अनजान लोग दलालो व वकीलों के माध्यम से हजारो रुपये लूटाकर भी अपना काम करवा रहे हैं जबकि एक छात्र को जाति निवाश व आय प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 100 रुपए खर्च करने पड़ रहे है । शैक्षणिक सत्र परम्भ होने के कारण जिला तहशील में कम से कम लोक सेवा केंद्र का दो सेंटर की सुविधाएं मुहैया कराया जाना था ताकि छात्रो व पलको को प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या काफी हद तक कम हो जाती ।



Post a Comment