रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के पतराटोली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल दुलदुला जोन के कार्यकर्ताओं ने किया एनएच 43 चक्का जाम, प्रशासनिक अधिकारियों के आने पर समझाईस के बाद जाम खुला।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने बताया कि 4/5 दिन पहले जितिया पर्व के दिन दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में गौ मांस पकड़ा गया था, इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं होने की बात को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की समिति को सूचना दिए, कि गौ हत्या के आरोपी बेखौफ गांव में घूम रहे हैं, इस बात को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम एनएच 43 पर गौ तस्करी एवं गौहत्या करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर आज पतराटोली में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी प्रदर्शन कारियों एवं अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता से आरोपियों पर कार्रवाई करने की समाझाईस देकर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले को शांत किया गया व चक्का जाम खोला गया।
इस मामले में ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने कहा गौ तस्करी एवं गौ हत्या करने वाले अब भी सुधर जाएं नहीं तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संगठन का हिंदू अब जाग गया है, गौ माता की तस्करी एवं गौहत्या करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा, अभी तो पहला प्रदर्शन चक्का जाम किया है, ऐसे हरक्कत दुबारा होने पर हम उग्र आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे।
इस मामले में दुलदुला जोन से अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता समेत सभी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी सदस्यगण शामिल रहे।






Post a Comment