रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के बगीचा ब्लाक अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई सैकड़ों की संख्या में बाईक रैली, रैली में जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाए और कवर्धा कांड को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी ने बताया कि कवर्धा में भगवा झंडे को मुस्लिम पक्ष के द्वारा हटाए जाने को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसमें कि हमारे हिंदू भाई बहनों के द्वारा विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट किया गया था, उन आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर ऐसी घटना दुबारा घटित न हो जिसके लिए आज राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी सदस्यों ने राज्यपाल श्री अनुसूईया ऊइके को उचित न्याय दिलाने ज्ञापन सौंपा गया है।
आपको बता दें कि कवर्धा शहर के लोहरा नाका चौक पर रविवार शाम 4:00 बजे झंडे के लिए दो गुट में झंडा को लेकर झगड़ा हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई आसपास दुकानों में तोड़फोड़ की गई इसके बाद कोतवाली थाना का घेराव के दौरान एक दूसरे पर पथराव किया गया 8 लोग घायल हुए विवाद के चलते शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, इसके बावजूद भी नहीं माने तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ेगी और वहां मौजूद भीड़ को खदेड़ा गया शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए धारा 144 लगाने को लेकर दो गुटों की स्थिति निर्मित हो गई है इस कारण शहर में धारा 144 लगाई गई है, समूह के रूप में भीड़ जमा होने से प्रतिबंध लगाया गया है, जिन्होंने भी कानून हाथ में लिया है उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment