स्थान जांजगीर चाम्पा सक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
जांजगीर चाम्पा सक्ति जिले के डभरा थाना में प्रार्थी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 12.10.2021 के सुबह 08:00 बजे स्कूल पढ़ने के लिये गई थी जिसे ईश्वर साहू निवासी रामभाठा ने जबरन चन्द्रपुर ले गया था । लड़की से पूछने पर बतायी कि करीबन 08:30 बजे ईश्वर साहू ने मुझे रोक कर जबरन अपने गाड़ी में बैठाकर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर चन्द्रपुर ले गया था , तुमसे प्यार करता हू शादी करूंगा , पत्नी बनाकर रखूंगा कहते हुये शादी के लिये दबाव डाल रहा था तथा गलत इरादा से छेड़छाड़ किया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप क्र . 416 / 2021 धारा 341,363,506,354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर सउनि . एस.एन. मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया । दिनांक 12.10.2021 को आरोपी ईश्वर साहू . पिता अमरलाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन रामभाठा थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा ( छ.ग. ) को बारिकी से पूछताछ करने पर अपने मो.सा. एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13. यू ए 9329 मे अपहृता को जबरन बैठाकर चन्द्रपुर ले जाकर छेड़छाड़ करना जुर्म स्वीकार करने से मो.सा. को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी . आर . टंडन , सउनि एस.एन. मिश्रा आर , धर्मेन्द्र यादव , आर . शरद सिदार , आर . महासिंह सिदार , आर भुनेश्वर गर्ग , का विशेष योगदान रहा


Post a Comment