जशपुर जिले के पत्थलगांव में विजयादशमी के दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान घटित घटना से पूरा देश गहरा शोक व्यक्त किया है।




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


 पत्थलगांव का बेटा गौरव अग्रवाल का इस घटना में अकालमृत्यु हो गया है।आज शोक सम्पत परिवार से मुलाकात के लिए जशपुर राजघराने  से श्रीमन्त विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सिंह जूदेव जी पहुचे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष  श्री लक्ष्मीनारायण यादव जी , उपाध्यक्ष  श्री  रोहित शास्त्री जी ,महामंत्री श्री भरत दास  जी, साथ मे तपेश्वर  यादव जी, विजय यादव जी, विशाल यादव जी, देव नायक जी ,मोती बंजारा जी, मोहन बंजारा जी, घनश्याम यादव जी, मुकेश यादव जी, गणेश यादव जी,  उमाशंकर यादव जी ,सुरेश चौहान जी  पंकज जी  उपस्थित रहे।

 एवं  शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया।साथ ही हर कठिन परिस्थितियों में साथ निभाने की बात कही। एवं प्रशासन से मुवावजा राशि तत्काल दिलवाने के लिए अपील किया गया।

 तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर मृतक एवं घायलों के साथ न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाया। ताकि दुबारा इस प्रकार की घटना की पुनरावृति  न हो।

 इसके पश्चात सिविल अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

   इस दौरान डॉक्टर प्रफुल्ल लकड़ा से बात करते हुए घायलों का समुचित इलाज कर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने  की बात कही गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post