पत्थलगांव में हुए दर्दनाक घटना को लेकर भाजयुमो मंडल देव नगर के द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन।

 




जिला..सूरजपुर छत्तीसगढ़।

   संवाददाता सुरेंद्र साहू।


देवनगर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के निर्देशानुसार देवनगर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दौलत प्रताप सिंह के नेतृत्व में पोडी़ चौक देव नगर  मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में दुर्गा पूजा विसर्जन निकली रैली पर दुखद घटना घटी थी। जो कि वाहन चालक के नशे में धूप होने से हादसा हुआ था। उसकी तेज रफ्तार वाहन जो कि मादक पदार्थ गांजा से भरा हुआ था। तेज रफ्तार से आ रही थी।जो कई भक्तों को दर्दनाक तरीके से  रौंदते हुए आगे बढ़ गया। जिससे कई भक्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।जो कि छत्तीसगढ़ कांग्रेश सरकार में चट बढ़कर नशे के धंधे को बढ़ावा दिया जा रहा है।खुलेआम नशे का व्यवसाय चरम सीमा पर है।नशे से भरे वाहन के कारण यह  दर्दनाक घटना हुआ है। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल देवनगर के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित देव नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष दौलत प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री दीपक गुप्ता जी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता,भाजपा मंडल महामंत्री अशोक यादव, मंत्री अनंजय देवांगन, भाजयुमो मंडल  उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, अनिल साहू, महामंत्री हरि नारायण यादव, भाजयुमो नेता दीपक मुंगेरी, सुरेंद्र प्रजापति, भूपेश प्रताप सिंह, रमेश साहू, पिंटू दिनकर, नीरज साहू,वेद प्रकाश, उमेश साहू, दिनेश साहू,संजय साहू, शिव साहू, वीरेंद्र कुमार, विक्की साहू, सोनी साहू, पंकज साहू, बंटी साहू, मुकेश साहू, सूरज साहू,और बहुत सारे भाजयुमो नेता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post