रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जिले के कुनकुरी में कुंती लॉज कांप्लेक्स में स्थित एटीएम में तोड़ फोड़ की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम में घुसकर एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश की है। कोशिश के क्रम में चोरों ने सब्बल से एटीएम के कांच फाल्स सीलिंग एवं अन्य उपकरणों को भी नूकसान पहुंचाने की कोशिश की।
कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि ज्यादा तोड़फोड़ नहीं हुआ है। फाल्स सीलिंग को तोड़ा गया है जिसके चलते सीसीटीवी कैमरा नीचे गिर गया है, बाकी कोई नुकसान नही हुआ है। चोर लॉकर तक नहीं पहुँच पाए है। बैंक के अधिकारियों से पूछताछ कर मामले में जांच की जा रही है।


Post a Comment