रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
कुनकुरी - मुखबिर की सूचना मिलने पर मवेशी की तस्करी करने वाला फरार आरोपी अजमूल साह को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
कुनकुरी थाना के प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनाक 10 अगस्त 2021 की है, स्कार्पियो क्रमांक CG 13 C 0918 में 6 रास मवेशी भरकर उसे झारखण्ड बुचड़खाने ले जा रहे थे तभी कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली, सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए स्कार्पियो सहित एक आरोपी के 6 रास मवेशी के साथ धर दबोचा वही मुख्य आरोपी अजमुल साह मौके से फरार हो गया, घटना दिनाक से फरार मुख्य आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने लोदाम पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर साईटांगर टोली से 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, फरार आरोपी को पकड़ने में मुख्य भूमिका कुनकुरी थाने के प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, प्रमोद रौतिया, अमित एक्का, एव लोदाम चौकी के चौकी प्रभारी ईश्वर वर्ले का अहम योगदान रहा।

Post a Comment